Font Group in Ms Word

Font Group in Ms Word

इस पोस्ट में हम एम एस वर्ड में होम टैब के Font Group के बारे मे जानेगें – font group in ms word

जैसा की हमें पता हैं की एम एस वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन सॉफ्टवेर हैं। इसमें टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग से सम्बंधित कार्य किया जाता हैं जैसे फॉण्ट बदलना, टेक्स्ट का आकार बदलना , टेक्स्ट को कलर देना या टेक्स्ट का स्टाइल बदलना इत्यादि कार्य होम टैब के फॉण्ट समूह से सम्बन्धित कमांड से किया जाता हैं।

इस पोस्ट में फॉण्ट समूह के कमांड के बारे में व सम्बंधित शॉर्टकट की के बारे में जानेगें, जिससे कार्य करने की गति को तेज किया जा सकें।

इसके लिए निम्न इमेज को देखते हैं और इसके सीरियल नंबर के अनुसार आगे समझते हैं –

Font-group-ms-word
Font-Group

1. Font –

इसके द्वारा किसी टेक्स्ट को अलग-अलग फॉण्ट में लिखा जा सकता हैं, तथा टेक्स्ट की स्टाइल को बदला जाता हैं।

फॉण्ट को बदलने के लिए शॉर्टकट की Ctrl + Shift + F हैं। फॉण्ट By Default Calibri होता हैं।

2. Font Size –

इस कमांड के द्वारा टेक्स्ट की साइज़ को कम व ज्यादा किया जाता हैं इसके लिए Shortcut KeyCtrl + Shift + P हैं। फॉण्ट की साइज़ by default 11 होती हैं।

3. Increase Font Size –

कमांड का प्रयोग सलेक्ट फॉण्ट की साइज़ को बढ़ाने के लिए किया जाता हैं इसकी Shortcut Key Ctrl + > हैं जो Shift के साथ प्रयोग में ली जाती हैं यानि Ctrl + Shift + > यह सलेक्ट फॉण्ट को फॉण्ट साइज़ 12 तक एक एक व बाद में 12 से 28 तक साइज़ को दो-दो बढ़ता हैं, लेकिन फॉण्ट की साइज़ को एक एक बढ़ाना हो तो Ctrl + ] शॉर्टकट की का प्रयोग किया जाता हैं।

4. Decrease Font –

इसका प्रयोग फॉण्ट की साइज़ को कम करने के लिए किया जाता हैं, Shortcut Key Ctrl + < हैं, Shift के साथ प्रयोग में ली जाती हैं। फॉण्ट की साइज़ को एक एक कम करना हो तो Ctrl + ] शॉर्टकट की का प्रयोग किया जाता हैं।

5. Change Case –

इसमें टेक्स्ट के Case को बदला जाता हैं Change Case पर क्लिक करने के बाद निम्न तरह से Option Showहोते हैं –

Change Case
  • Sentence Case – का चयन करने पर Sentence ( वाक्य ) का पहला अक्षर बड़ा हो जाता हैं।
  • lowercase – का चयन टेक्स्ट को Small letter में बदलने के लिए किया जाता हैं।
  • UPPERCASE – का चयन Capital Letter में टेक्स्ट को बदलने के लिए किया जाता हैं।
  • Capitalize Each Word यानि Title Case – Sentence में उपस्थित सभी वर्ड के पहले अल्फाबेट को Capital letter में करने के लिए किया जाता हैं।
  • tOOGLE cASE – जैसा की देखने से ही पता चलता हैं की Sentence में उपस्थित सभी वर्ड के पहले अल्फाबेट को Small letter मे करने के लिए किया जाता हैं तथा बाकि सभी small letter में होते हैं जो जोकि title case का विपरीत हैं।

किसी भी सलेक्ट टेक्स्ट को lowercase, UPPERCASE, Title Case मे बदलने के लिए शॉर्टकट की Shift + F3 हैं।

चयन किये हुए टेक्स्ट को यदि Uppercase में बदलना चाहते हैं तो Ctrl + Shift+ A शॉर्टकट की का प्रयोग कर सकते हैं।

6. Clear All Formatting –

इसका प्रयोग टेक्स्ट या किसी पेराग्राफ पर की गई फॉर्मेटिंग को हटाने के लिए की जाती हैं। इसके लिए शॉर्टकट की Ctrl + Space bar का प्रयोग किया जाता हैं।

7. Bold –

टेक्स्ट को सामान्य टेक्स्ट से गहरा दिखाने के लिए प्रयोग में इसे लिया जाता हैं, जैसे – Bold लिखा हैं। जिसकी शॉर्टकट की Ctrl + B होती हैं।

8. Italic –

का प्रयोग टेक्स्ट को तिरछा दिखाने के लिए किया जाता हैं, जैसे – italic हैं, इसकी शॉर्टकट की Ctrl + I हैं।

9. Underline –

इसका प्रयोग टेक्स्ट के नीचे लाइन दिखाने के लिए किया जाता हैं, शॉर्टकट की Ctrl + U हैं।

यदि टेक्स्ट के नीचे डबल underline करना हो तो शॉर्टकट की Ctrl + Shift + D का प्रयोग किया जाता हैं।

10. Strike through –

किसी टेक्स्ट या Sentence के बीच में लाइन खीचने के लिये इस कमांड का प्रयोग किया जाता हैं।जो की एक स्पेशल इफ़ेक्ट होता हैं।

11. Subscript –

इसका प्रयोग किसी टेक्स्ट में H2SO4 की तरह थोडा नीचे लिखने के लिए किया जाता हैं। इसकी शॉर्टकट की Ctrl + = होती हैं।

12. Superscript –

टेक्स्ट को थोडा उपर लिखने के लिए इसका प्रयोग किया जाता हैं जैसे 10th जिसकी शॉर्टकट की Ctrl + Shift + + होती हैं।

13. Text Effect –

टेक्स्ट इफ़ेक्ट का प्रयोग टेक्स्ट को अलग-अलग तरह के इफ़ेक्ट देने के लिए किया जाता हैं, जिसे वो दिखने में इफेक्टिव लगे।

14. Highlight –

टेक्स्ट में background color देकर उन्हें highlight करने के लिए किया जाता हैं।

15. Font Color –

Font के Color को अलग – अलग कलर में सेट करने के लिए फोन्ट कलर का प्रयोग किया जाता हैं।

Font Group in ms Word

Read More…